Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2022 ऑनलाइन आवेदन पात्रता

Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2022 ऑनलाइन आवेदन पात्रता सूखे से निपटने के लिए सरकार लाई है,बिहार आकस्मिक फसल योजना,

BIHAR AKASMIK FASAL YOJANA 2022, बिहार राज्य आकस्मिक फसल योजना के उद्देश्य? बिहार राज्य आकस्मिक फसल योजना के पात्रता? बिहार राज्य आकस्मिक फसल योजना के आधिकारिक वेबसाइट?

मॉनसन की बेरुखी के कारण बिहार के कई जिला सूखे की मार झेल रहे है, कभी अत्यधिक बारिश के कारण बाढ़ से फसल का नुकसान हो जाता है, तो कभी तूफान, चक्रवात,और सूखे के कारण फसल का नुकसान हो रहा है।

bihar-aaksmik-fasal-yojana

bihar aaksmik fasal yojana अभी बिहार के कई जिला में पानी नहीं होने के कारण धान के बिचड़ा सुख रहे है, और किसान के उम्मीदों पर पानी फिर रहा है।

सूखे से निपटने के लिए राज्य सरकार ने एक खास योजना बनाई है, जिसका नाम है ‘आकस्मिक फसल योजना ‘ (BIHAR Akasmik fasal yojana 2022)

मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना

Bihar Aaksmik Fasal Yojana 2022

योजना का नामबिहार आकस्मिक फसल योजना
किसने आरंभ की बिहार सरकार द्वारा
संबंधित विभाग कोनसा है कृषि विभाग, बिहार
लाभार्थी कौन राज्य के सूखाड़ घोषित जिलों के किसान
लाभार्थी जिलों की संख्या11 ज़िले
उद्देश्य क्या है किसानों को बीज खरीदने पर अनुदान प्रदान करना
साल कोनसा है 2022
आवेदन की प्रक्रियाOnline
अधिकारिक वेबसाइटhttps://brbn.bihar.gov.in/Home/

बिहार आकस्मिक फसल योजना 2022

bihar aaksmik fasal yojana बिहार सरकार द्वारा मानसून की बेरुखी झेल रहे चिन्हित जिलों में बिहार आकस्मिक फसल योजना को लागू करने की मंजूरी दी है। इस योजना के तहत राज्य के 11 जिलों में यह योजना लागू होगी।

bihar aaksmik fasal yojana इस योजना के तहत किसानों को बीज खरीदने पर अनुदान दिया जाएगा। बाढ़, सुखा, या चक्रवात से नुकसान हुए फसल के लिए कृषि विभाग द्वारा योजना के तहत मक्का, उरद, अरहर, तोरी, मूली, ज्वार, कुलढी, सरसो, मटर जैसी फसलों के बीज पर अनुदान दिया जाएगा। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। जो की कृषि विभाग के आधिकारिक वेबसाइट https://brbn.bihar.gov.in पर आवेदन करने पर ही विचार किया जाएगा।

किन-किन जिलों में किसान भाइयों को बिहार आकस्मिक फसल योजना 2022 का लाभ मिलेगा।

  • औरंगाबाद
  • गया
  • शेखपुरा
  •  जहानाबाद
  • नालंदा
  •  जमुई
  • नवादा
  • मुंगेर
  • लखीसराय
  • भागलपुर
  • बांका

बिहार आकस्मिक फसल योजना का उद्देश्य

बिहार राज्य आकस्मिक फसल योजना का मुख्य उद्देश्य कम वर्षा होने के कारण उत्पन्न संभावित सूखे की स्थिति में आकस्मिक फसल योजना के तहत 12 प्रकार की फसल के बीज किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं, आकस्मिक फसल योजना के तहत बीज वितरण से 1 लाख 18 हजार हेक्टेयर में फसलों का बीज रोपाई होगा। जिससे किसान भाइयों की खेती में प्रोत्साहन मिलेगा और बाढ़, सुखा की स्थिति में किसान भाइयों का मनोबल नही टूटेगा।

 BIHAR Aaksmik Fasal Yojana 2022 का लाभ?

जलवायु परिवर्तन के कारण मानसून की बेरुखी के कारण धान बिचड़ा के नुकसान के कारण राज्य सरकार बिहार आकस्मिक फसल योजना लाई है, जिसका लाभ निम्नलिखित है;

  •  कृषि विभाग, बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड द्वारा बिहार आकस्मिक फसल योजना का लाभ राज्य के उन किसान भाइयों को दिया जा रहा है, जो किसान औसत से कम बारिश, या सूखे के मार झेल रहे है।
  • इस योजना का लाभ बिहार के सभी जिलों में नही दिया जाएगा।
  • इस समय राज्य के 12 जिले सूखे की मार झेल रहे है, जैसे; गया, नवादा , औरंगाबाद , शेखपुरा , जमुई , भागलपुर , बांका , नालंदा, गोपालगंज, सीतामढ़ी, किशनगंज, सहरसा।
  •   इस योजना के तहत किसान भाइयों को अधिकतम 2 एकड़ एवं दो फसलों पर ही इस योजना का लाभ दिया जा रहा है।
  • इस योजना के तहत आवेदन brbn.bihar.gov.in पर आवेदन लिए जायेंगे।
  • इस योजना के तहत मक्का, अरहर,  उड़द , तोड़ी, सरसों, मटर, भिंडी, मूली, और ज्वार जैसे फसलों पर किसान भाइयों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज

  •  आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  •  किसान पंजीकरण संख्या
  • जमीन एवं फसल का विवरण

बिहार आकस्मिक फसल योजना के तहत ऑनलाइन  आवेदन कैसे करे?

  •  इस योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड के आधिकारिक वेबसाइट brbn.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का HOMEPAGE खुल जायेगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको बीज आवेदन के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही आप बीज  आवेदन के विकल्प पर क्लिक करेंगे एक नया पेज खुल कर आ जाएगा।
  • इस पेज पर आपको बीज अनुदान के लिए आवेदन फॉर्म भरना अनिवार्य होगा।
  • इस आवेदन प्रपत्र में आपको पूछी गई सभी जानकारी दस्तावेज के साथ संलग्न करना है।
  •  इस तरह आप बिहार आकस्मिक फसल योजना के तहत बीज के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

बिहार आकस्मिक फसल योजना के लिए संपर्क सूत्र

इस योजना इस योजना के तहत आप भी आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए

brbn.bih.mail@gmail.com पर मेल कर सकते है, और संपर्क सूत्र 0612, 2547066 पर संपर्क कर सकते है।

 बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड का पता है, तीसरी मंजिल, कृषि फार्म परिसर, मीठापुर पटना 8000001.

आधिकारिक वेबसाइट https://krishi.bih.nic.in/ dbtagriculture.bihar.gov.in

बिहार राज्य आकस्मिक फसल योजना की समीक्षा (Review)

बिहार राज्य आकस्मिक फसल योजना किसानों के लिए समृद्धि लाने का कार्य कर रही है। कृषि क्षेत्र में फसलों का उच्च कोटि का बीज ही फसल की उत्पादकता को बढ़ाता या घटाता है। 3

भारत कृषि प्रधान राष्ट्र होने के कारण यहां की सकल घरेलू उत्पाद में कृषि का 17 प्रतिशत योगदान है, और भारी मात्रा में रोजगार पर निर्भरता कृषि के क्षेत्र पर है। इसलिए किसान भाइयों को खेती के पूर्व बीज की उपलब्धता हो जाने से खेती काफी लाभदायक सिद्ध हो रही है।

books-

गुरु ग्रंथ साहिब पीडीफ़
रामचरितमानस पीडीएफ
हनुमान चालीसा पीडीएफ
जयशंकर प्रसाद पीडीएफ
पृथ्वीराज रासो pdf

बिहार राज्य आकस्मिक फसल योजना से जुड़े सवाल जवाब(FAQ)

Q 1. बिहार राज्य बीज निगम में आवेदन हेतु इसकी अधिकारिक वेबसाइट क्या है?

ANS; जो आवेदक बिहार राज्य आकस्मिक फसल योजना हेतु आवेदन करना चाहते हैं वे किसान https://brbn.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते है।

Q 2. बिहार राज्य आकस्मिक फसल योजना से क्या लाभ है?

Ans; बिहार राज आकाश ने फसल योजना के अंतर्गत बीज पर अनुदान दिया जाता है, यह बीज दो फसलों के लिए दिया जाता है।

Q 3. क्या आवेदन के समय बीच की होम डिलीवरी के लिए भी विकल्प प्रदान किया गया होता है?

Ans; जी हां, आवेदन करते समय होम डिलीवरी का भी ऑप्शन मौजूद है।