मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022,परिचय, पात्रता, उद्देश्य और लाभ, Free Smartphone Yojana,

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022, परिचय, पात्रता, उद्देश्य और लाभ Free Smartphone Yojana,Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022,Online Registration भारत में डिजिटल इंडिया की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 जुलाई 2015 में किया गया था इसका उद्देश्य भारत को डिजिटल पेमेंट, पेपर की खपत को कम करना डिजिटल साक्षरता बढ़ाना आदि था।

Mukhyamantri Digital Seva Yojana

डिजिटल इंडिया मिशन के विस्तार के लिए महिलाओं का तकनीकी रूप से साक्षर होना बहुत जरूरी है, और इसके लिए महिलाओं के पास स्वयं का स्मार्टफोन होना जरूरी है, क्योंकि 4जी और 5G इस युग में बिना स्मार्टफोन के महिलाओं को तकनीकी तौर पर साक्षर और सक्षम बनाना चुनौती है।

इसी कड़ी में राजस्थान सरकार अशोक गहलोत जी के द्वारा महिलाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए प्रदेश की महिलाओं को स्मार्टफोन देने का ऐलान किया है, राजस्थान सरकार ने बजट सत्र 2022 के दौरान यह घोषणा की थी।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 का उद्देश्य

राजस्थान सरकार का यह मानना है कि जब तक हमारी माताएं एवं बहने तकनीकी रूप से सक्षम नहीं बनेगी तब तक डिजिटल मिशन को घर घर पहुंचाने की सपना अधूरी रह जाएगी। क्योंकि पुरुष की प्रधानता होने के कारण कहीं ना कहीं महिलाएं पीछे छूट जाती हैं। इसलिए इस योजना के तहत राजस्थान सरकार ने फ्री स्माटफोन देने का वादा किया है, साथ ही 3 वर्षों का निशुल्क इंटरनेट कनेक्टिविटी भी दी जाएगी।

Key Highlights मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022

  योजना मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना
राज्य राजस्थान सरकार
लाभार्थी कोन है राजस्थान की महिलाएं
उद्देश्य क्या है महिलाओं को स्मार्टफोन प्रदान करना
आधिकारिक वेबसाइटजल्दी लॉन्च की जाएगी
वर्ष 2022
आवेदन का प्रकारऑनलाइन/ऑफलाइन
राज्यराज्य

Mukhyamantri Digital Seva Yojana,Free smartphone योजना का लाभ लेकर महिलाए आत्मनिर्भर बनेगी। स्मार्टफोन की मदद से उनको सारी सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी रोजगार ढूंढने में मदद मिलेगी एवं दुनिया सारी गतिविधियों की जानकारी होगी बच्चों के पढ़ाने में मदद होगी एवं स्वराज स्वरोजगार का प्रशिक्षण भी स्मार्टफोन के मदद से नि:शुल्क मिलेगा आदि।

BOOK-

ऋग्वेद हिंदी पीडीएफ डाउनलोड
ऋग्वेद पीडीएफ डाउनलोड

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 के लाभ एवं विशेषताएं

  • राजस्थान सरकार द्वारा माताओं और बहनों को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए  निशुल्क स्मार्टफोन मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत दे रही है।
  • इस योजना के तहत राजस्थान की लगभग एक करोड़ 33 लाख महिलाओं को यह सुविधा दी जाएगी।
  • चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा
  • मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना को बजट सत्र धारा 2022- 23 के दौरान घोषणा की गई थी
  • इस योजना के तहत  स्मार्टफोन वितरण के साथ-साथ इसमें 3 वर्षों के लिए नि;शुल्क इंटरनेट कनेक्टिविटी भी दी जाएगी।

निशुल्क स्मार्टफोन योजना के तहत पात्रता

  • आवेदक महिला को राजस्थान के स्थाई निवासी होना जरूरी है
  • चिरंजीवी परिवार की मुखिया महिला इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र है।

चिरंजीवीयोजना (Chiranjeevi Scheme) क्या है?

राजस्थान के निवासियों को स्वास्थ्य संबंधित संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए सरकार की ओर से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना शुरू की गई थी यह योजना 1 मई 2021 में शुरू की गई है इस योजना के तहत सीक्रेट निजी अस्पताल एवं सरकारी अस्पताल में चिरंजीवी योजना से जुड़े लाभार्थी को ₹500000 तक के स्वास्थ्य बीमा (Cashless) की जाती है।

Mukhyamantri Digital Seva Yojana के तहत आवेदन कैसे करें?

Mukhyamantri Digital Seva Yojanaअभी तक पब्लिक डोमेन में नहीं आई है। जैसे ही योजना से संबंधित कोई भी जानकारी आती है तो आपके साथ जरूर साझा करेंगे। तब तक आप अन्य आर्टिकल Bgbooks पर पढ़ते रहिए।

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना समीक्षा

Mukhyamantri Digital Seva Yojana राजस्थान सरकार की आत्मक पहल है, योजना के तहत गरीब और वंचित महिलाओं के जीवन में जरूरी सकारात्मक बदलाव आएगा स्मार्टफोन आज के दौर का एक महत्वपूर्ण अंग बन गया है इससे कोई इनकार नहीं कर सकता। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 2021 में 1.2 बिलियन मोबाइल ग्राहक थे जिनमें से लगभग 750 मिलियन स्मार्टफोन उपयोग करता है। 26 तक स्मार्टफोन बाजार के एक अरब स्मार्टफोन उपयोगकर्ता तक पहुंचने की उम्मीद है।

ऐसे में यदि गरीब और जरूरतमंद परिवार के लोग के पास सरकार Smart- phone मुहैया नहीं कराती है, तो यह लोग मुख्यधारा से बहुत दूर हो जाएंगे।

सरकारी योजनाएँ-

अमृत ​​सरोवर योजना के लाभ
स्मार्ट अर्बन फार्मिंग योजना
मेरी पहचान पोर्टल ऑनलाइन आवेदन

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न।

Q1. मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना क्या है?

Ans; डिजिटल सेवा योजना के तहत महिलाओं को साक्षर करने के लिए 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को  स्मार्टफोन वितरण करने की योजना है।

Q2. मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के लाभार्थी कौन होंगे?

Ans; मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022 का लाभ चिरंजीवी योजना से जुड़े लाभार्थी को दिया जाएगा।

Q3. मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के अधिकारिक पोर्टल क्या है?

Ans: मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के अभी आधिकारिक पोर्टल लॉन्च नहीं हुआ है, जब पोर्टल सरकार के द्वारा लॉन्च हो जाएगी तब निश्चित तौर पर जानकारी दी जाएगी?