मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना;ऑनलाइन आवेदन, लाभ एवं पात्रता

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना;ऑनलाइन आवेदन, लाभ एवं पात्रता,Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana: लाखो की पुरस्कार। www.agriharyana.gov.in

हरियाणा

जैविक खेती। फसल अवशेष प्रबंधन। Integrated Farming Merhod

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना भारत गांव का देश है,और आज भी 70% लोग गांव में रहते हैं और खेती करते हैं खेतों में खूब मेहनत करते हैं ताकि हमारे घरों तक समय से भोजन पहुंच सके राज्य और केंद्र सरकार भी किसानों के हित में अनेक योजनाएं चला रही है, जिससे किसान को अपना खोया हुआ सम्मान मिल सके।

mukhyamantri-pragatisheel-kisan-samman-yojana

हरियाणा सरकार भी कृषि में अनुसंधान, नई तकनीक, जैविक खेती(organic farming), पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबंधन ,एकीकृत कृषि प्रणाली(Integrated farming method) आदि को खेती में समावेश करा रही है, ताकि किसान की कम मेहनत में ज्यादा पैदावार हो और ज्यादा मुनाफा हो ।

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना

योजना का नामMukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana
शुरू किसने की हरियाणा सरकार द्वारा
उद्देश्य क्या है किसानों को नकद राशि देकर सम्मानित करना।
लाभार्थी कौन है राज्य के किसान
वर्ष 2022
राज्यहरियाणा

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना इस कार्य के लिए हरियाणा सरकार ने एक योजना की शुरुवात की है, जिसका नाम है, MukhyaMantri PragatiSheel Kisan Samman Yojna इस योजना के तहत किसान को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सरकार उन्हें पुरस्कार से सम्मानित करेगी।

लाखो का पुरस्कार देगी सरकार

हरियाणा के किसानों के सम्मान के लिए चलाई जाने वाली मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को खेती  को अलग पहचान देने वाले सरकार पुरस्कृत करेगी।

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत  के जरिए खेती करने वाले किसानों की प्रतिभा का आकलन कर सरकार अंको के आधार पर  क्रमश प्रथम पुरस्कार विजेता को 5 लाख रुपए, दूसरे पुरस्कार में 3-3 लाख रुपए, और तृतीय पुरस्कार विजेता को 1-1 लाख रुपए से नवाजेगी।

हरियाणा प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का उद्देश्य;

मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022 का उद्देश्य किसानों की आय दुगनी करने की दिशा में योगदान के लिए कृषि तथा संबंधित क्षेत्रों में बढ़ती आय से सर्वश्रेष्ठ कृषि प्रणाली को अपनाने के लिए प्रगतिशील किसान को प्ररित करना है।

प्रगतिशील किसानों की पहचान तथा उन्हें सम्मानित करने से कृषि लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा साथी किसानों को सर्वोत्तम कृषि प्रणालियों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। योजना के तहत चयनित किसानों को कृषि तथा संबंधित क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए नगद इनाम पुरस्कार  प्रदान की जाएगी।

किसानों को कृषि फसलों की उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ नई तकनीकों जैसे पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबंधन, टिकाऊ कृषि, जैविक खेती, और एकीकृत कृषि प्रणालियों को अपनाने के लिए उनके योगदान के लिए प्रेरित करने के लिए किसानों को  नगद इनाम  वार्षिक पुरस्कार चयन के आधार पर  किसानों को दिया जाएगा।

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana: लाभ और विशेषताएं और लाभ

हरियाणा सरकार कृषि विभाग किसानों के लिए चलाई जा रही योजना में किसानों को सम्मान के रूप में पुरस्कार दी जाती है। जो निम्न तरीके से दी जाएगी;

  •   इस योजना के माध्यम से सरकार राज्य के उन किसानों को सम्मानित करेगी जो किसान खेती में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाएंगे जैसे; जैविक खेती (organic farming), पानी की बचत के विभिन्न तरीके,  फसल अवशेष प्रबंधन, एकीकृत कृषि प्रणाली, टिकाऊ कृषि इत्यादि। ये सब विधियां इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने के लिए पैमाना होगी।
  •  कृषि विभाग द्वारा प्रथम पुरस्कार पाने वाले एक  किसान को 5 लाख रुपए और द्वितीय पुरस्कार पाने वाले 2 किसान को तीन-तीन लाख रुपए दिया जाएगा।
  • तृतीय पुरस्कार पाने वाले 5 किसान भाइयों को 1-1 लाख रुपए  से नवाजे जाएंगे।
  •  इसके अलावा जिला स्तर पर भी 4-4 किसानों को सांत्वना पुरस्कार 50-50 हजार  के दिए जाएंगे। इस प्रकार 22 जिलों में 88 किसानों को 50-50 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

हरियाणा प्रगतिशील किसान सम्मान योजना के तहत पात्रता

  • आवेदक किसान भाई को हरियाणा राज्य के मूल निवासियों होना आवश्यक है।
  • 5-10 एकड़ भूमि वाले 4 किसानों को 50000/ रू प्रति किसान पुरस्कार दिया जाएगा।
  • जिन किसानों के पास 5 एकड़ से कम जमीन है, और वह कृषि और बागवानी में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं वह भी प्रत्येक प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं उन्हें ₹1000 प्रति एकड़ अधिकतम ₹50000 प्रति किसान की धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
  • प्रतियोगिता में चयन के लिए किसानों को कृषि तथा संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के साथ-साथ नवीनतम तकनीक अपनाने का आधार पर चुना जाएगा पुरस्कृत किए जाने वाले किसान का चयन अंक प्रणाली के द्वारा किया जाएगा।

पुरस्कार के लिए चयन समिति का गठन

राज्य स्तर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक और जिला स्तर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के महानिदेशक और जिला स्तर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है, आवेदकों पर गौर करने के बाद यह कमेटी  पुरस्कार के लिए चयनित किया गया किसानों को नाम जारी करेगी।

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana: जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • भूमि के कागजात
  • किसान क्रेडिट कार्ड या किसान विकास प्रमाण पत्र
  •   बैंक विवरण

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana: के तहत चयन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक किसान को कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के Home page पर आपको Farmers corner के तहत Apply for Agriculture Schemes के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने पोर्टल पर view का विकल्प सामने आ जाएगा।
  • जैसे ही आप View के  बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने योजना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण जानकारी खुलकर सामने आ जाएगी।
  • इसके बाद सारी जानकारी ध्यान से पढ़ने के बाद Click here for registration  पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा
  • इस पेज पर आपको किसी एक ऑप्शन में मांगी गई डिटेल दर्ज करके Search record के बटन पर क्लिक कर देना है। जिसके बाद आपके सामने किसान का रिकॉर्ड खुल जायेगा।
  • अब आपके सामने मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना का विकल्प का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने Application form खुलकर आ जाएगा जिसमें आपको पूछेंगे सभी जानकारियों को दर्ज करना है
  • अब आपको मांगे गए  सभी आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड कर submit के बटन पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना 2022 के तहत अपना आवेदन कर सकते हैं।

सारथी परिवहन सेवा

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana: शिकायत निवारण हेतु टोल फ्री नंबर

किसी प्रकार के इस योजना के प्रतियोगिता से संबंधित शिकायत होने पर वे सोमवार से शुक्रवार सुबह 9बजे से शाम 5 बजे तक कृषि विभाग के toll free number 1800 180 2117 पर संपर्क कर सकते है।

आधिकारिक वेबसाइट

Mukhyamantri Pragatisheel Kisan Samman Yojana: इस योजना में आवेदन करने के लिए या किसी भी जानकारी को प्राप्त करने के लिए कृषि और कल्याण विभाग का

www.agrihariyana.gov.in पर संपर्क कर सकते है।

books-

गुरु ग्रंथ साहिब पीडीफ़
रामचरितमानस पीडीएफ
हनुमान चालीसा पीडीएफ
जयशंकर प्रसाद पीडीएफ
पृथ्वीराज रासो pdf